{"_id":"6a1f115a9e004cf72b019e5f","slug":"born-on-tuesday-only-brings-good-fortune-auspicious-hanuman-balrampur-news-c-99-1-slko1018-149367-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मंगल को जन्मे मंगल ही करते, मंगलमय हनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मंगल को जन्मे मंगल ही करते, मंगलमय हनुमान
Tue, 02 Jun 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो-29- नगर के गोंडा मार्ग पर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
बलरामपुर। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल पर जिलेभर में बजरंगबली के प्रति अटूट भक्ति और आस्था देखने को मिली। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी। घर और मंदिरों में भक्तों ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर बल, विद्या, बुद्धि और परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
नगर के वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर, रानी तालाब मंदिर, पीपल तिराहा हनुमान मंदिर और झारखंडी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। भक्तों ने बजरंगबली को लड्डू का भोग लगाकर विधि-विधान से पूजा की। मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और सत्यनारायण कथा का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और संकटों से मुक्ति की कामना की। मंदिरों में धार्मिक आयोजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर सहित उतरौला के प्रमुख मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, ललिया, मथुरा बाजार, महाराजगंज तराई, गौरा चौराहा, हरिहरगंज, श्रीदत्तगंज, सादुल्लाहनगर, गैड़ास बुजुर्ग, पेहर बाजार, महदेइया और रेहरा बाजार में भी श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पांचवां बड़ा मंगल मनाते हुए बजरंगबली की पूजा-अर्चना की।
भंडारे की रही धूम, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल पर जिले भर में भंडारों की धूम रही। अचलापुर स्थित जय पैलेस में आयोजित भंडारे का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना प्रताप सिंह ने बजरंगबली की आरती से किया। आयोजक अभिषेक सिंह व आशीष सिंह आदि ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। कटार सिंह स्कूल के पास भंडारे का शुभारंभ श्रावस्ती सांसद के प्रतिनिधि सुनील चौधरी ने किया। यहां पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। तुलसीपुर ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने भंडारे का शुभारंभ किया। गैसड़ी में सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों की तरफ से हनुमानगढ़ी मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर भंडारा शुरू कराया। सादुल्लाहनगर के राम जानकी मंदिर अचलपुर चौधरी में आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।