{"_id":"65dcd07da879de9e250536f6","slug":"block-the-border-and-do-intensive-checking-balrampur-news-c-99-1-slko1019-107284-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बॉर्डर की नाकाबंदी कर करें सघन चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बॉर्डर की नाकाबंदी कर करें सघन चेकिंग
Mon, 26 Feb 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के पुलिस लाइन में आयोजित बैठक को संबोधित करते अपर पुलिस महानिदेशक केएस प्रताप।
बलरामपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिले के बाॅर्डर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग करने और आम जनता में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण बनाए जाने की बात कही।
अपर पुलिस महानिदेशक केएस प्रताप कुमार ने बैठक में असमाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई, कालाधन संचरण पर रोकथाम, अवैध मादक पदार्थों व शराब की तस्करी पर रोक लगाने, अवैध हथियारों की तस्करी रोकने और इंडो-नेपाल बाॅर्डर पर संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम का निर्देश दिया। कहा कि सीमा क्षेत्र में होने वाले अपराध व संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए सीमावर्ती क्षेत्र के पुलिस बल के साथ नियमित रूप से कांबिंग किया जाए। चुनाव को लेकर संवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण करने, जिले के बाॅर्डर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग अभियान चलाने व सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक व गलत संदेश देने व किसी भी प्लेटफार्म पर प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
बैठक के बाद अपर महानिदेशक ने लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में आने वाले अर्द्धसैनिक बलों व पुलिस कर्मियों के ठहरने के लिए कोतवाली उतरौला क्षेत्र के एमजे एक्टिविटी स्कूल व इमैनुएल चर्च स्कूल का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा भी लिया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल अमरेंद्र प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव व एएसपी योगेश कुमार सहित सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।