फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BJP people listened to PM's mind

Balrampur News: भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात

Sun, 30 Apr 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 30 Apr 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
BJP people listened to PM's mind
बलरामपुर। अटल भवन सहित सभी शक्ति केंद्रों व बूथों पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। सदर विधायक पल्टूराम की तरफ से बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र विश्रामपुर के बूथ संख्या 338, 339 व 340 पर एलईडी के जरिए कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के मन की बात सुनाई गई।
विज्ञापन




प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के बाद सदर विधायक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत फिर विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है। देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के साथ ही शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में पहचान बना रहा है। कोरोना जैसी महामारी के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। अपनी दूरदर्शिता एवं नेतृत्व क्षमता के बल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। प्रधानमंत्री के मन की बात सुनकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होता है।
विज्ञापन



तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के चौधरीडीह ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनते हुए विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इसी तरह उतरौला में विधायक रामप्रताप वर्मा, गैसड़ी में पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू एवं अटल भवन में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed