{"_id":"651474a14bf3225fe50461fa","slug":"bjp-flag-will-fly-on-shravasti-seat-only-with-unity-balrampur-news-c-99-1-slko1018-3138-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एकजुटता से ही श्रावस्ती सीट पर लहराएगा भाजपा का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एकजुटता से ही श्रावस्ती सीट पर लहराएगा भाजपा का परचम
Wed, 27 Sep 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल।-संवाद
बलरामपुर। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में श्रावस्ती सीट भाजपा के खाते में होगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुटता के साथ प्रयास करना होगा। इसी से पार्टी प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव में बलरामपुर और श्रावस्ती सीट पर रिकार्ड मतों से जीत दिलाई जा सकेगी। यह आह्वान प्रभारी व आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने किया। वह बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे। इसमें लोकसभा चुनाव व संगठनात्मक अभियानों की गहन समीक्षा की गई।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर संचालित अभियानों को शत प्रतिशत स्तर पर सफल बनाना होगा। उन्होंने बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों को संकल्प दिलाया कि लोकसभा श्रावस्ती की सीट को इस बार भाजपा के खाते में लाना है। प्रभारी मंत्री ने संगठन के बूथ सशक्तिकरण अभियान, वोटर चेतना अभियान, मंडल बैठक, मंडल प्रवास, टिफिन बैठक सहित तमाम अभियानों की समीक्षा की। बैठक में विधायक सदर पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, अध्यक्ष जिलापंचायत आरती तिवारी सहित पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।