{"_id":"6942e3139698c1bd330cee3a","slug":"biting-cold-long-queues-but-no-food-was-available-balrampur-news-c-99-1-brp1010-139103-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कड़ाके की ठंड लंबी कतार, पर नहीं मिली खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कड़ाके की ठंड लंबी कतार, पर नहीं मिली खाद
विज्ञापन
बलरामपुर के रेंडवलिया में खाद लेने के लिए जुटी किसानों की भीड़ ।-संवाद
हरैया सतघरवा/ गैड़ास बुजुर्ग। क्षेत्र में यूरिया के लिए किसानों को बुधवार को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुगौली में कड़ाके की ठंड में सुबह से लाइन में लगे होने के बावजूद कई किसानों को खाद नहीं मिली। इटईरामपुर में सहकरी समिति के सदस्य न होने पर किसानों को खाद नहीं मिल सकी, जबकि रेंडवलिया में 400 किसानों को खाद का वितरण हुआ।
हरैया सतघरवा संवाद के अनुसार, साधन सहकारी समिति गुगौली में यूरिया खत्म हो गई है। खाद लेने गए नानबाबू, तेजराम, विजय कुमार, लियाकत अली, भारत लाल, रामसूरत और दरगाही ने बताया कि लाइन में लगने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल सकी। सचिव काशी प्रसाद तिवारी ने बताया कि यूरिया खत्म हो गई है, शाम तक खाद आने की उम्मीद है। डीएपी सेमेस्टर उपलब्ध है। गैड़रस बुजुर्ग संवाद के अनुसार यूरिया के लिए साधन सहकरी समिति इटईरामपुर पर कड़ाके की ठंड में सुबह चार बजे से किसान लाइन में लगे रहे। किसान राम सिंह, मदई, ज्ञानदास, सुभाष, लवकुश व चांद देवी ने बताया कि वह लोग भोर से ही लाइन में लगे हैं। जब समिति खुली तो प्रभारी ने बताया गाय कि जो समिति के सदस्य नहीं हैं, उनको यूरिया नहीं मिलेगी।
इन लोगों का कहना है कि वह लोग जानते ही नहीं थे कि कैसे और कब सदस्य बनना है। यूरिया न मिलने से गेहूं की फसल खराब हो रही है। अब्दुल अजीज, ऐशराम, अशफाक, जोगेंद्र, रामलाल, रामहेत, सबरुन्निसा, अकालपति व माया देवी ने बताया कि वह लोग बुधवार को भोर से ही कार्ड लेकर लाइन में लगा कर खडे़ रहे, यूरिया नहीं मिल सकी। समिति प्रभारी विजय मिश्रा ने बताया कि गोदाम पर 250 बोरी यूरिया है जिसका वितरण किया जा रहा है।