फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bike rider dies in road accident

Balrampur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 26 Jul 2025 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident
गैसड़ी (बलरामपुर)। गैसड़ी शहर में पुलिस चौकी के पास शुक्रवार रात एक बाइक रास्ते में आए बछड़े से अचानक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक व बछड़ा दोनों की मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था जिसके चलते उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी।
विज्ञापन

गैसड़ी क्षेत्र के ग्राम सोनपुर निवासी विजय कुमार ने बताया कि उनके साले विजय कुमार गुप्ता (22) निवासी ग्राम भगवानपुर खादर थाना पचपेड़वा शुक्रवार को बाइक से घर आए थे। शाम को छह बजे खाना खाने के बाद वह अपने घर भगवानपुर खादर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक गैसड़ी शहर में करीब नौ बजे पुलिस चौकी के पास अचानक बछड़े के आने से टकरा गई। लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैसड़ी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी कोतवाली दुर्विजय ने बताया कि जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed