फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bhivyura Baba Dham will be developed with an investment of Rs 1.07 crore

Balrampur News: 1.07 करोड़ से विकसित होगा भिव्युरा बाबा धाम

Mon, 01 Jun 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 01 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bhivyura Baba Dham will be developed with an investment of Rs 1.07 crore
फोटो-1-बलरामपुर के चरनगहिया में ​स्थित भिव्युरा बाबा मंदिर।-संवाद
जरवा। जिले के तुलसीपुर क्षेत्र के चरनगहिया गांव स्थित प्राचीन भिव्युरा बाबा धाम के पर्यटन विकास कार्यों को अब नई रफ्तार मिलने जा रही है। शासन स्तर से धाम के विकास के लिए एक करोड़ सात लाख 92 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के तहत मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन



धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में प्रसिद्ध भिव्युरा बाबा धाम पर हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बावजूद इसके यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। अब पर्यटन विकास योजना के तहत सड़क, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुंदरीकरण और अन्य सुविधाओं के विकास की उम्मीद जगी है। पुजारी जोखू दास ने बताया कि बरसात के दिनों में धाम तक पहुंचना काफी मुश्किल हो जाता है। सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य सुविधाएं बेहतर होने से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। वहीं ग्रामीण मुकेश सिंह ने कहा कि धाम के विकास से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। यहां मकर संक्रांति पर लगभग 20 वर्ष से बहुत विशाल मेला भी लगता है जहां पड़ोसी गांव चयपुरवा, निनौनी, धंधरा, चामरबोझिया, पिपरा दुर्गानगर, प्रतापपुर, छपिया, सुखरामपुर, तुलसीपुर आदि स्थानों से हजारों लोग शामिल होकर दुकान लगाते व मेले का आनंद लेते हैं। समाज सेवी आनंद कुमार सिंह अन्नू का कहना है कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से धाम के सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास की मांग कर रहे थे। अब शासन से बजट स्वीकृत होने पर लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन




वर्जन -शासन की मंशा के अनुरूप जनपद के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का विकास कराया जा रहा है। भिव्युरा बाबा धाम के लिए स्वीकृत धनराशि से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed