{"_id":"617ae6af53c28a36b742d7b9","slug":"better-health-facilities-to-the-general-public-balrampur-news-lko6021848172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम जनमानस को मिलें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम जनमानस को मिलें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं तथा कोविड टीकाकरण का जायजा लेने के लिए डीएम श्रुति ने गुरुवार को सीएचसी श्रीदत्तगंज व पीएचसी रेहरा बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण में तेजी लाने तथा अस्पतालों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिया।
सीएचसी श्रीदत्तगंज में डीएम ने वैक्सीनेशन कक्ष, कोल्ड चेन तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी में उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं की पड़ताल भी की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्रा को अस्पताल में नियमित साफ-सफाई कराने तथा कोविड टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया।
कहा कि डाटा फीडिंग में किसी भी तरह की लापरवाही कदापि न बरती जाए। इसी तरह पीएचसी रेहरा बाजार का औचक निरीक्षण करते हुए डीएम ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर लाभ दिए जाने का निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिया।