फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bar association wrote letter to CJI for land allotment

Balrampur News: भूमि आवंटन के लिए बार संघ ने सीजेआई को लिखा पत्र

Tue, 25 Jul 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 25 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bar association wrote letter to CJI for land allotment
बलरामपुर। नवीन दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता चैंबर के लिए भूमि आवंटन कराये जाने की मांग को लेकर बार संघ ने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है। अधिवक्ताओं ने भूमि पर विगत दिनों कराए गए पौधरोपण को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग भी की है।
विज्ञापन

जिला बार संघ के महामंत्री अजय बहादुर सिंह ने बताया कि संयुक्त बार संघ की बैठक में पारित प्रस्ताव के तहत सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, प्रशासनिक न्यायमूर्ति व जिला जज को पत्र भेजा गया है। अधिवक्ताओं ने नवीन न्यायालय परिसर में वकीलों के चैंबर के लिए चिह्नित जमीन को आवंटित किए जाने की मांग की है। अधिवक्ता चैंबर न होने से वकीलों को बरामदे में बैठकर न्यायिक कार्य संपादित करना पड़ता है।
विज्ञापन

युवा बार संघ के अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय व कलेक्ट्रेट बार संघ के महामंत्री कमलेश्वर सिंह ने बताया कि अधिवक्ता चैंबर की भूमि आवंटन के लिए कई बार उच्च न्यायिक अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा नवीन न्यायालय परिसर में जमीन कम होने की बात कहकर भूमि आवंटन में बहाना बनाया जाता रहा है। जिला बार संघ अध्यक्ष रामानंद मिश्र व युवा बार संघ के महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने बताया कि बार संघ की बैठक में अधिवक्ता चैंबर व वाहन पार्किंग की जमीन आवंटित के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। हमारी मांगें निर्धारित समय में नहीं मानी गईं तो अधिवक्ता आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed