फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur: When the police arrived, the troublemakers confronted them and chased them away

बलरामपुर: पुलिस पहुंची तो उपद्रवियों ने खोल दिया मोर्चा, लाठी-सरिया लेकर दौड़ाया, 12 आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 07:56 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 09 Sep 2026 07:56 PM IST
सार

गोंडा-उतरौला मार्ग पर शादी के विवाद में जमकर पथराव हुआ। इससे भगदड़ मच गई। उपद्रवियों पर पुलिस को गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
 

विज्ञापन
Balrampur: When the police arrived, the troublemakers confronted them and chased them away
पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

शादी की बात को लेकर दो पक्षों में सोमवार दोपहर हुए विवाद में पुलिस टीम चमरूपुर पहुंची तो उपद्रवियों ने कानून-व्यवस्था को ही चुनौती दे डाली। सोमवार को कर्बला मौजा चमरूपुर में लाठी-डंडे और सरिया लेकर जुटे लोगों ने पहले एक-दूसरे पर पथराव किया। पुलिस पहुंची तो उन पर गोंडा-उतरौला मार्ग पर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। जिस पर पुलिस टीम लौट आई और मंगलवार को फिर छानबीन करने पहुंची तो लोगों ने हमला का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने मामले में 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया। आरोपियों को मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार भी कर लिया। बुधवार को मामले की जांच उच्चाधिकारियों ने भी की।

विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने के बाद भी उपद्रवी शांत नहीं हुए। आरोप है कि समझाने पहुंचे उपनिरीक्षक रामजादा यादव और पुलिस टीम को ही गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद लाठी-डंडे, सरिया और ईंट लेकर पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह खुद को सुरक्षित किया। संयोग से किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक रामजादा यादव के मुताबिक, सात सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे कंट्रोल रूम से कर्बला मौजा चमरूपुर में कुछ लोगों के एकत्र होकर मारपीट और गाली-गलौज करने की सूचना मिली थी। वह हेड कांस्टेबल अमरदीप मौर्या, कांस्टेबल रवि दुबे, कांस्टेबल आशीष कुमार, महिला कांस्टेबल आस्था सिंह और महिला कांस्टेबल शिवांगी मौर्या के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान ही विवाद करने लगे। मंगलवार को फिर छानबीन करने गई पुलिस टीम पर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद मंगलवार की देरशाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पूरे मामले की छानबीन सीओ उतरौला ने की। उन्होंने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से विवाद करने में गिरफ्तार किए गए आरोपी
उपनिरीक्षक रामजादा यादव की तहरीर पर श्रीदत्तगंज पुलिस ने नूर मोहम्मद, महताब अली, सरताज अली, अब्दुल्ला, साजन, बरकत अली, आजम अली, मिनाज अली, अजीज, नौशेर अली, सान मोहम्मद और मोहम्मद जरीर पर प्राथमिकी दर्ज किया है। सभी आरोपी कर्बला मौजा चमरूपुर के निवासी बताए गए हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष रामधारी सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सड़क पर पथराव से मची भगदड़

पुलिस के पहुंचने पर मौके पर कई लोग लाठी-डंडे, सरिया और ईंट-पत्थर लिए दिखाई दिए। शादी की बात को लेकर चल रहा विवाद देखते ही देखते सड़क तक पहुंच गया। उपद्रवियों ने गोंडा-उतरौला मार्ग पर पथराव शुरू कर दिया। पत्थर चलते ही राहगीर सड़क छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। आसपास की दुकानों और मकानों में मौजूद लोग भी सहम गए। भागने की जल्दबाजी में कई राहगीरों के जूते-चप्पल सड़क पर ही छूट गए। कुछ देर तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और आवागमन भी प्रभावित हुआ।

समझाने पहुंचे दरोगा को ही दौड़ाया
पुलिस के मुताबिक पुलिस टीम ने उपद्रवियों को समझाकर शांत कराने की कोशिश की। आरोप है कि इस पर उन्होंने पुलिस से ही अभद्रता शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों को गाली दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद लाठी-डंडे, सरिया और ईंट लेकर पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया गया। पुलिस टीम ने किसी तरह पीछे हटकर खुद को सुरक्षित किया और स्थिति संभाली। बताया जा रहा है कि विवाद करने वाले कह रहे थे कि आपस का मामला है, इसमें पुलिस का क्या काम है। एक जोर से कह रहा था कि इनको भगाओ। फिलहाल पुलिस ने सूझबूझ से काम किया और खुद ही हट गए। बाद में पूरी तैयारी से गए।

उतरौला के पुलिस उपाधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में पथराव, उपद्रव, पुलिसकर्मियों से अभद्रता और धमकी देने के आरोपों को गंभीरता से लिया गया है। आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मामले में जांच की जा रही है कि ऐसी स्थिति क्यों बनी। पुलिस पर हमला करने की कोशिश करने के पीछे के कारण की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed