फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur Premier League: Avadh XI Uttraula and Santakbirnagar team in next round

बलरामपुर प्रीमियर लीग : अवध इलेवन उतरौला व संतकबीरनगर की टीम अगले दौर में

Fri, 27 Dec 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Balrampur Premier League: Avadh XI Uttraula and Santakbirnagar team in next round
बलरामपुर के स्टेडियम में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते मुख्य अतिथि। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। स्थानीय स्पोटर्स स्टेडियम में चल रहे बलरामपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के छठवें दिन संतकबीर नगर व अवध इलेवन उतरौला की टीमों ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। इन मैचों में शानदार प्रदर्शन करने पर संतकबीरनगर के गेंदबाज अमरजीत व उतरौला के बल्लेबाज लोकेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में शुक्रवार को पहला मैच संतकबीरनगर और देवेंद्र होंडा बलरामपुर की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए संतकबीर नगर की टीम ने निर्धारित 16 ओवरो में 4 विकेट पर 119 रन बनाएं। 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवेंद्र होंडा की टीम 16 ओवरो में मात्र 110 रन ही बना सकी। मैच में 4 विकेट लेने पर संतकबीर नगर के गेंदबाज अमरजीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच अवध इलेवन उतरौला व नवानगर की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उतरौला की टीम ने 16 ओवरो में लोकेश के ताबड़तोड़ 33 रनों की बदौलत 6 विकेट पर 139 रन बनाए। 140 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नवानगर की टीम मात्र 105 रनों पर आलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

34 रनों से मैच जीतकर अवध इलेवन उतरौला की टीम ने लीग मैच के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। इस मैच में 9 गेंद पर 33 रन की पारी खेलने वाले अवध इलेवन के बल्लेबाज लोकेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed