फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur,nikay chunav,new bank account

Balrampur News: चुनावी खर्च के लिए प्रत्याशी को खुलवाना होगा अलग बैंक खाता

Thu, 15 Dec 2022 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
balrampur,nikay chunav,new bank account
बलरामपुर। निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के खर्च की निगरानी के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। डीएम की अध्यक्षता वाली समिति में सीडीओ और वरिष्ठ कोषाधिकारी को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की तिथि से निर्वाचन की घोषणा तक प्रत्याशियों को प्रतिदिन विभिन्न मदों में जो व्यय किया जाएगा, उसका लेखा-जोखा तैयार किया जाएगा। चुनाव से संबंधित व्यय किये जाने के लिए प्रत्याशी को एक अलग से बैंक खाता खोलना होगा। खाते की सूचना रिटर्निंग अधिकारी एवं जनपद स्तरीय कमेटी को दी जायेगी।
विज्ञापन

निर्वाचन व्यय लेखा का रजिस्टर निर्धारित किये गये प्रारूप पर तैयार कराकर रिटर्निंग आफिसर प्रत्याशियों को प्रतीक आवंटन के दिन उपलब्ध कराएंगे। सभी प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार में व्यय की गई धनरशि के प्रतिदिन का निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। विभिन्न मदों में जो धनराशि प्रत्याशी खर्च करेंगे, उन मदों में व्यय की जाने वाली दरों का निर्धारण जिला स्तरीय कमेटी करेगी। निर्वाचन समाप्त होने के उपरांत सभी प्रत्याशी तीन माह में निर्वाचन से संबंधित व्यय लेखा रजिस्टर बाउचर सहित जिला स्तरीय कमेटी को उपलब्ध करायेंगे। प्रत्याशी के व्यय लेखा रजिस्टर का जिला स्तरीय कमेटी परीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed