{"_id":"69f1ae848cc1bf294b0532aa","slug":"balrampur-five-buffaloes-including-a-farmer-died-after-being-hit-by-a-train-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: डीजे की तेज आवाज से बिदक गईं भैसें, ट्रेन की चपेट में आकर किसान समेत पांच भैंसों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: डीजे की तेज आवाज से बिदक गईं भैसें, ट्रेन की चपेट में आकर किसान समेत पांच भैंसों की मौत
Wed, 29 Apr 2026 12:38 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:38 PM IST
सार
जैसे ही किसान रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे, डीजे पर अचानक तेज आवाज में गाना बजने लगा, जिससे भैंसें बिदक गईं और रेलवे ट्रैक की ओर भागने लगीं। इसी दौरान गोंडा से गोरखपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में सभी आ गए।
विज्ञापन
किसान की मौत से बिलखते परिजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बलरामपुर जिले के गैसड़ी क्षेत्र के सुखरामपुर गांव में मंगलवार की रात हादसे में किसान समेत पांच भैंसों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन
गांव निवासी पारसनाथ यादव (65) मंगलवार की शाम भैंस चराने गए थे और रात में वह उन्हें लेकर घर लौट रहे थे। घर से करीब 100 मीटर पहले रेलवे समपार फाटक के पास दर्दनाक हादसा हो गया। मृतक के बड़े बेटे गुड्डू यादव ने बताया कि रास्ते में जुल्लू यादव के यहां मांगलिक कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही पारसनाथ रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे, डीजे पर अचानक तेज आवाज में गाना बजने लगा, जिससे भैंसें बिदक गईं और अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक की ओर भागने लगीं। भैंसों को संभालने के प्रयास में पारसनाथ यादव भी उनके पीछे दौड़ पड़े। इसी दौरान गोंडा से गोरखपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में सभी आ गए।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही पारसनाथ यादव और पांचों भैंसों की मौत हो गई। परिजन काफी देर तक पारसनाथ के घर न लौटने पर चिंतित हुए तो उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद रेलवे लाइन के किनारे उनका शव मिला। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।