फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ayushman, Ravindra and Prachi top in question forum and science exhibition

Balrampur News: प्रश्न मंच व विज्ञान प्रदर्शनी में आयुष्मान, रवींद्र एवं प्राची अव्वल

Mon, 11 Sep 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 11 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ayushman, Ravindra and Prachi top in question forum and science exhibition
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते अति​थि।-संवाद
बलरामपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमना पार्क में सोमवार को संकुल स्तरीय प्रश्न मंच व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तुलसीपुर एवं बलरामपुर स्थित शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में आयुष्मान, रवींद्र एवं प्राची अव्वल रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, प्रांतीय सेवा प्रमुख हरिबाबू एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देवीपाटन के अध्यक्ष डॉ. रामानंद तिवारी ने किया। अतिथियों ने बच्चों को विज्ञान में अभिरुचि पैदा करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य रामतीरथ यादव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

प्रश्न मंच प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में आयुष्मान श्रीवास्तव ने प्रथम एवं आेरेडियम वर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी के शिशु वर्ग में रवींद्र कुमार को पहला और शिवम को दूसरा स्थान मिला। किशोर वर्ग की विज्ञान प्रदर्शनी में प्राची मिश्रा को पहला व प्रतिभा पांडेय को दूसरा स्थान मिला। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, तुलसीपुर शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रवींद्र तिवारी, भगवतीगंज के प्रधानाचार्य राजबहादुर व विज्ञान प्रमुख विनय सिंह सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed