फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Awareness rally of Rotary International Board welcomed

रोटरी अंतरराष्ट्रीय मंडल की जागरूकता रैली का हुआ स्वागत

Sat, 06 Mar 2021 09:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Awareness rally of Rotary International Board welcomed
बलरामपुर। सामाजिक बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रोटरी अंतरराष्ट्रीय मंडल 3120 की जागरूकता रैली शनिवार को जिले में पहुंची। जिला मुख्यालय पर रोटरी ग्रेटर एवं रोटरी बलरामपुर के सदस्यों ने रैली का भव्य स्वागत किया। रैली में शामिल टीम के सदस्यों ने नगर के प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सामाजिक बुराई का त्याग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

रोटरी अंतरराष्ट्रीय मंडल 3120 की जागरूकता रैली वाराणसी से चलकर कई जनपदों से होती हुई शनिवार को बलरामपुर पहुंची। रोटरी ग्रेटर व रोटरी क्लब पदाधिकारी मलय पहवा, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, संजय शर्मा, आनंद उपमन्यु, तीरथ दास तौलानी, आलोक श्रीवास्तव, अभयपाल, अमरजीत सिंह व राजेन्द्र कृष्ण श्रीवास्तव आदि ने जिला मुख्यालय पर रैली का स्वागत किया। रोटेरियन सचिन के नेतृत्व में रैली के 15 सदस्यीय टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्लास्टिक मुक्ति, नशा मुक्ति, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक, बालिका शिक्षा एवं स्वच्छता आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed