फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ATS reached Madhpur with Changur and searched the entire house

Balrampur News: छांगुर को लेकर मधपुर पहुंची एटीएस, पूरे घर को खंगाला

Sat, 12 Jul 2025 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
ATS reached Madhpur with Changur and searched the entire house
-बलरामपुर के मधपुर उतरौला से छांगुर को ले जाती एटीएस।
उतरौला (बलरामपुर)।
विज्ञापन

अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के अड्डे की एटीएस ने शुक्रवार को पड़ताल की। दोपहर करीब 1:30 बजे छांगुर को लेकर एटीएस उसके मधपुर स्थित आवास पर पहुंची। कमरों में छांगुर के साथ जाकर देखा और रिपोर्ट भी तैयार की। यह भी जाना कि कौन कहां रहता था। इस दौरान छांगुर के घर के आसपास पुलिस का कड़ा सुरक्षा घेरा रहा। इस कारण घर के करीब तक कोई पहुंच नहीं सका।
छांगुर को रिमांड पर लेने के बाद पहली बार एटीएस उसे लेकर घर पहुंची। छांगुर की अलमारी और कमरों की छानबीन की। बताया जा रहा है कि एटीएस ने यह भी जानकारी जुटाई कि कितने लोग साथ में रहते थे। बताया जा रहा है भूतल के कमरों में छांगुर की बेटियां और उनके सहयोगी रहते थे। पहले तल पर छांगुर का कमरा है, साथ में उसके बेटे महबूब, नीतू नसरीन और नवीन रोहरा का। एटीएस ने छांगुर से कुछ अहम दस्तावेज की भी जानकारी जुटाई। सूत्रों के अनुसार कुछ अहम साक्ष्य हाथ लगे हैं।
विज्ञापन


कोठी का मलबा देखकर छांगुर दंग रह गया
एटीएस छांगुर को लेकर स्कार्पियो से घर के पीछे बने गेट से दाखिल हुई। वाहन से उतरते ही छांगुर की नजर कोठी के मलबे पर पड़ी तो वह दंग रह गया। एकटक मलबे को देखता रहा। एटीएस उसे कमरे की ओर लेकर चलने लगी तो उसने आसमान की ओर देखा और दाएं हाथ से दिल को थाम लिया। बिना कुछ बाेले ही भरी आंखों के साथ अपने आवास में दाखिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेहरा माफी नहीं ले गई एटीएस, लोग करते रहे इंतजार
छांगुर के पैतृक गांव रेहरा माफी में भी लोग छांगुर के आने का इंतजार कर रहे थे। उन्हें अनुमान था कि एटीएस छानबीन करने गांव भी आ सकती है, लेकिन एटीएस की छानबीन मधपुर तक ही सीमित रही।


कुछ और लोगों पर कस सकता है शिकंजा
छांगुर से पूछताछ में उसके कई अहम सहयोगियों के बारे में जानकारी एटीएस को मिली है। इसमें उतरौला के आसपास के कई गांवों के लोग शामिल हैं। ऐसे में छांगुर से साक्ष्य हासिल करने के बाद बड़ी कार्रवाई तय है। रियाज नाम के व्यक्ति का नाम भी चर्चा में आया है। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक कार्य में लेनदेन का कार्य छांगुर के लिए करने वाले व्यक्ति में रियाज की खासी चर्चा है। अब एटीएस के अगले कदम पर लोगों की निगाह टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed