फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ashwini Sports captured the trophy

Balrampur News: अश्विनी स्पोर्ट्स ने ट्राॅफी पर जमाया कब्जा

Tue, 23 Dec 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 23 Dec 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Ashwini Sports captured the trophy
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में ट्रॉफी के साथ खुशी का इजहार करते विजेता टीम के ​​​खिलाड़ी।
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के खेल मैदान में महाराजा सर बीपी सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला मंगलवार को खेला गया। फाइनल मैच जीतकर अश्विनी स्पोर्ट्स अकादमी कर्नाटक की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। स्टार इलेवन बलरामपुर के मोहम्मद कैफ को मैन आफ द मैच एवं अश्विनी स्पोर्ट्स अकादमी कर्नाटक के मन्नू मलिक को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
विज्ञापन


महाराजा सर बीपी सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच अश्विनी स्पोर्ट्स अकादमी कर्नाटक एवं स्टार इलेवन बलरामपुर के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र, महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय एवं प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन


पहले हाफ के पांचवे मिनट में अश्विनी स्पोर्ट्स अकादमी कर्नाटक के खिलाड़ी पुनीत राजभर एवं 14वें मिनट में अभिनव सिंह ने मैदानी गोल किया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इस तरह अश्वनी स्पोर्ट्स अकादमी कर्नाटक की टीम ने स्टार इलेवन बलरामपुर की टीम को 2-0 गोल से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने अश्वनी स्पोर्ट्स अकादमी कर्नाटक की टीम को 75000 रुपये नकद पुरस्कार व विनर कप तथा स्टार इलेवन बलरामपुर की टीम को 51000 रुपये व रनर कप प्रदान किया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार स्टार इलेवन बलरामपुर के मोहम्मद कैफ को प्रदान किया गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड अश्विनी स्पोर्ट्स अकादमी कर्नाटक के मन्नू मलिक को दिया गया। इसी टीम के खिलाड़ी सुजीत कुमार को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार प्रदान किया गया। बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड स्टार इलेवन बलरामपुर के प्रतीक गुप्ता को मिला।

यंग प्लेयर अवॉर्ड तोहिद आजादी को दिया गया। आयोजन समिति की तरफ से हॉकी इंडिया द्वारा नियुक्त टेक्निकल डेलीगेट, टेक्निकल आफीसर, अंपायर्स एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। टूर्नामेंट सचिव एवं प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए टूर्नामेंट की आख्या प्रस्तुत की। टूर्नामेंट अध्यक्ष व महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव ने टूर्नामेंट का सफल आयोजन करने के लिए सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफीसर लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने किया।


टूर्नामेंट के आयोजन में डॉ. राजीव रंजन, डॉ. आलोक शुक्ल, डॉ. बीएल गुप्त, प्रो. मोइनुद्दीन अंसारी, प्रो. श्रीप्रकाश मिश्र, प्रो. वीणा सिंह, प्रो. रेखा विश्वकर्मा, डॉ. शालिनी सिंह ,डॉ. सुनील कुमार शुक्ल, डॉ. एसके त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, पंकज गुप्ता, राजन प्रताप सिंह व डॉ. राहुल कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed