फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   As soon as the crossing is closed, there is a huge jam

Balrampur News: क्राॅसिंग बंद होते ही लग जाता भीषण जाम

Sun, 23 Jul 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 23 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
As soon as the crossing is closed, there is a huge jam
ओवरब्रिज न होने से दिक्कत, स्कूली बच्चे परेशान
विज्ञापन

एक किलोमीटर तक लगती है वाहनों की लाइन, फंस जाती है एंबुलेंस
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसीपुर (बलरामपुर)। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर जाने वाले मार्ग पर बनी रेलवे क्राॅसिंग लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। ट्रेनों की बढ़ती संख्या के चलते इस मार्ग पर दर्जनों बार रेलवे क्राॅसिंग बंद होती है। ऐसे में रेलवे क्राॅसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है और जाम के चलते लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
नगर के सबसे भीड़भाडे वाले मार्ग पर यह रेलवे क्राॅसिंग स्थित है। इस मार्ग पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर व चीनी मिल होने के कारण सैकड़ों वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। इसी मार्ग पर हरैया तिराहा व तहसील के बीच भी रेलवे क्राॅसिंग है। इस वजह से क्राॅसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। ट्रेन गुजरते समय ही स्कूलों में छुट्टी होती है। ऐसे में बच्चों को भी जाम से जूझना पड़ता है। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कत होती है। रेल पटरी के दोनों ओर निजी अस्पताल, स्कूल व घनी आबादी है। अक्सर जाम में एंबुलेंस भी फंस जाती है।
विज्ञापन

नगरवासी नितिन श्रीवास्तव, डॉ. इकबाल, डॉ. आलोक सिंह आदि ने बताया कि दिन में हर दो घंटे पर ट्रेन निकलती है। ऐसे में क्राॅसिंग के दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। इन लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज बनवाने की मांग की है। तुलसीपुर स्टेशन अधीक्षक एसएन दुबे ने बताया कि ट्रेन आने के 10 मिनट पहले ही क्राॅसिंग बंद की जाती है। ट्रेन निकलते ही खोल दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed