{"_id":"675a756342354f23ca08cecb","slug":"application-starts-for-up-madrasa-board-exam-2025-balrampur-news-c-99-1-brp1008-118265-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड ने 2025 की मुंशी, मौलवी व आलिम परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन ऑफलाइन जमा कर पोर्टल पर ऑनलाइन भरे जाएंगे। संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए शुल्क 60 रुपये से 280 रुपये तक है, जिसमें 50 रुपये अंक पत्र शुल्क अतिरिक्त है। शुल्क ट्रेजरी चालान के जरिए जमा होगा।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने बुधवार को बताया कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड की मुंशी व मौलवी (सेकेंड्री फारसी एवं अरबी) और आलिम (सीनियर सेकेंड्री फारसी एवं अरबी) परीक्षा-2025 के परीक्षा फाॅर्म भरने को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा शुल्क परीक्षा वर्ष 2025 की गाइडलाइन जारी होने की तिथि से ट्रेजरी चालान के माध्यम से जमा किया जाएगा।
शिक्षा, खेलकूद, कला एवं संस्कृति विषय का परीक्षा शुल्क 0202 लेखा शीर्षक से जमा किया जाएगा। इसके अलावा सामान्य शिक्षा का 01, प्रारंभिक शिक्षा का 101 और अरबी फारसी मदरसों का मान्यता शुल्क व अन्य शुल्क लेखा शीर्षक 10 होगा। मदरसे परीक्षार्थियों से ऑफलाइन आवेदन प्राप्त करके निर्धारित शुल्क जमा करने के उपरांत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन
न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित
मदरसा बोर्ड से वर्ष 2018 से 2024 के बीच परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले परीक्षार्थियों को आवंटित स्टूडेंट आईडी ऑनलाइन फाॅर्म भरते समय उपलब्ध कराने पर अपना व्यक्तिगत विवरण भरने की आवश्यकता नहीं होगी। मुंशी/मौलवी (सेकेंड्री फारसी एवं अरबी) पाठ्यक्रम के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित की गई है। राज्यानुदानित/सहायता प्राप्त मदरसों के लिए व्यक्तिगत परीक्षा फाॅर्म भरवाने की अधिकतम संख्या 500 होगी।