{"_id":"64aee6e0b96c6884980f4686","slug":"answer-sought-from-the-doctor-who-disappeared-on-the-pretext-of-meeting-balrampur-news-c-99-1-brp1001-999-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मीटिंग के बहाने गायब रहे डॉक्टर से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मीटिंग के बहाने गायब रहे डॉक्टर से जवाब तलब
Wed, 12 Jul 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। पीएचसी गुलरिहा हिसामपुर में मीटिंग के नाम पर गायब रहने वाले डॉक्टर से जवाब तलब किया गया है। अमर उजाला ने 11 जुलाई के संस्करण में मीटिंग की आड़ में डॉक्टर गायब शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद सीएचसी तुलसीपुर के अधीक्षक ने डॉक्टर को नोटिस जारी किया है।
पीएचसी गुलरिहा में तैनात डॉ. राजेश प्रसाद के अस्पताल में उपस्थित न होने पर फार्मासिस्ट द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा था। खबर को संज्ञान में लेते हुए सीएचसी तुलसीपुर के अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने उनको नोटिस जारी किया है। अधीक्षक ने बताया कि मीटिंग पहले ही निरस्त की जा चुकी थी। ऐसे में डॉक्टर को अस्पताल में उपस्थित होना चाहिए था। उनके न रहने के संबंध में जवाब तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की संस्तुति के साथ रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।