{"_id":"6893a7afcff66181580d3a60","slug":"another-clinic-operating-without-registration-sealed-balrampur-news-c-99-1-brp1003-131089-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बिना पंजीकरण संचालित एक और क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बिना पंजीकरण संचालित एक और क्लीनिक सील
Thu, 07 Aug 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। अवैध तरीके से संचालित अस्पताल व क्लीनिक के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। बुधवार को स्वास्थ्य टीम ने हरैया सतघरवा में बिना पंजीकरण के संचालित आरिफ क्लिनिक को सील किया है। क्लीनिक संचालक को नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
बीते सप्ताह निजी अस्पताल में महिला मरीज से दुष्कर्म व जच्चा-बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अभियान चला रहा है। अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध तरीके से बिना पंजीकरण के संचालित 11 निजी अस्पताल व क्लीनिक को सील किया है। अपर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हरैया सतघरवा में बिना पंजीकरण आरिफ क्लीनिक के संचालन की सूचना मिली थी। इस पर बुधवार को क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में संचालक पंजीकरण के संबंध में कोई अभिलेख नहीं दिखा पाया। क्लीनिक का संचालन अवैध पाया गया। इस पर सील की कार्रवाई की गई है।
ये निजी प्रतिष्ठान हो चुके हैं सील
स्वास्थ्य टीम ने एक सप्ताह में अभियान चलाकर 11 अवैध अस्पताल व क्लीनिक को सील किया है। इनमें रहीमा हॉस्टिपल रमवापुर, शिव सेवा चैरीटेबल क्लीनिक कटिया चौराहा, मिशा क्लीनिक जुड़ीकुइया, फातिमा पॉली क्लीनिक जुड़ीकुइया, पूर्वांचल हेल्थ केयर सेंटर पचपेड़वा, आइसा हेल्थ क्लीनिक जुड़ीकुइया, चंद्रा मौर्य क्लीनिक तुलसीपुर, बलरामपुर आर्थो न्यूरो सेंटर हरनीडीह उतरौला, डॉ. राहुल क्लीनिक उतरौला व स्काई नर्सिंग होम शामिल हैं।