{"_id":"6238bb3ad2f58448b02d3546","slug":"annual-examination-of-1822-schools-from-today-balrampur-news-lko6225443164","type":"story","status":"publish","title_hn":"1822 विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1822 विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध 1822 विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार 22 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा संचालन से लेकर रिजल्ट बनवाने तक की जिम्मेदारी बीईओ की होगी। जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को नकल विहीन वार्षिक परीक्षाएं कराने को निर्देशित किया गया है। परीक्षा संपन्न होने के बाद कक्षा पांच की उत्तर पुस्तिकाएं न्याय पंचायत में व कक्षा आठ की कापियां बीआरसी पर मूल्यांकित की जाएगी। कापियों की जांच दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों से कराई जाएगी।
कोरोना संक्रमण के चलते जिले के परिषदीय विद्यालयों में बीते दो साल से कोई भी परीक्षाएं आयोजित नहीं हुई। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद शिक्षा सत्र 2021-22 में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। जिले के 1811 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट और 11 कस्तूरबा विद्यालयों में 22 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू होगी। यह परीक्षाएं 26 मार्च तक चलेगी।
प्राथमिक के छात्र-छात्राओं को दो पालियों में लिखित व मौखिक परीक्षा देनी होगी। कक्षा एक के छात्र-छात्राओं को 22 मार्च को हिंदी, 23 मार्च को अंग्रेजी व 24 मार्च को गणित की मौखिक परीक्षा देनी होगी। कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थी लिखित व मौखिक परीक्षा देंगे। कक्षा तीन से पांच के छात्र-छात्राओं को प्रथम पाली में संस्कृत व उर्दू और दूसरी पाली में कला विषय की परीक्षा होगी। कक्षा तीन से पांच के छात्र-छात्राओं की 26 मार्च को दोनों पालियों में सामाजिक विषय की लिखित व मौखिक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं को 22 मार्च को प्रथम पाली में हिंदी व द्वितीय पाली में पर्यावरण शिक्षा की परीक्षा होगी। जूनियर में 23 मार्च को प्रथम पाली में गणित व दूसरी पाली में कृषि विज्ञान व गृह शिल्प, 24 मार्च को प्रथम पाली में अंग्रेजी, द्वितीय पाली में खेल व स्वास्थ्य शिक्षा, 25 मार्च को प्रथम पाली में विज्ञान व द्वितीय पाली में कला और 26 मार्च को प्रथम पाली में सामाजिक विषय व द्वितीय पाली में संस्कृत व उर्दू की परीक्षा होगी। वार्षिक परीक्षा 50 अंकों की होगी।
कक्षा 5 व आठ को छोड़कर अन्य के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संबंधित विद्यालय के शिक्षकों की तरफ से ही किया जाएगा। कक्षा 5 की सभी उत्तर पुस्तिकाओं का 101 न्याय पंचायत संसाधन केंद्रों और कक्षा 8 की ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों से मूल्यांकन कराया जाएगा। वार्षिक परीक्षाफल घोषित करने के बाद सभी विद्यालयों में प्रबंध समिति की बैठक की जाएगी।
सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को शुचितापूर्ण ढंग से वार्षिक परीक्षा कराने को निर्देशित किया गया है। इसके लिए जिले के 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ को नकलविहीन माहौल में वार्षिक परीक्षा कराने और रिजल्ट बनवाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
-डॉ. रामचंद्र, बीएसए