{"_id":"6823a2eb45b32b65b006d408","slug":"anganwadi-workers-faces-lit-up-after-receiving-appointment-letters-balrampur-news-c-99-1-brp1010-126037-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नियुक्तिपत्र पाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नियुक्तिपत्र पाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिले चेहरे
Wed, 14 May 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 14 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर ब्लॉक कार्यालय में नवचयनित आंगनबाड़ी को नियुक्ति पत्र देते सीडीअपीओ कमलेश
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। कौवापुर ब्लॉक सभागार में मंगलवार को नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 116 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्तिपत्र दिए गए। नियुक्तिपत्र पाकर उनके चेहरे खिल उठे।
तुलसीपुर सीडीपीओ कमलेश व विकासखंड अधिकारी अनूप सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्तिपत्र बांटे। विकासखंड अधिकारी ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगन व मेहनत से कर्तव्य का निर्वहन करें। भर्ती पूरी पारदर्शिता, सुचिता एवं मेरिट के आधार पर हुई है। इससे ग्रामों में सुपोषण का स्तर और बेहतर होगा। सीडीपीओ कमलेश ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के सुपोषण में महत्वपूर्ण रोल होता है। उन्होंने गांव में सभी गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, मातृत्व सुरक्षित अभियान आदि योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने का आह्वान किया। मौके पर नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।