फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   All vehicles that have not paid taxes will be seized

Balrampur News: टैक्स न चुकाने वाले सभी वाहन होंगे सीज

Fri, 27 Feb 2026 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
All vehicles that have not paid taxes will be seized
बलरामपुर के एआरटीओ कार्यालय परिसर में सीज किए गए ई-रिक्शा व अन्य वाहन।-संवाद
बलरामपुर बिना टैक्स जमा किए सड़क पर दिन भर फर्राटा भर रहे ई रिक्शों के खिलाफ परिवहन विभाग अब कठोर कार्यवाही की तैयारी कर रहा है। टैक्स बकाया होने के बावजूद सड़क पर चलने वाले ई रिक्शाें को सीज कर उनका पंजीयन प्रमाणपत्र निरस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ बृजेश ने बताया कि जिले में 900 से अधिक ई रिक्शों पर परिवहन विभाग का करीब 50 लाख रुपये टैक्स बकाया है। समय-समय पर परिवहन विभाग द्वारा बकायेदारों को नोटिस भेजकर टैक्स जमा करने के लिए कहा जाता है। इसके बावजूद ई रिक्शा मालिक टैक्स जमा नहीं करते हैं। ऐसे में अब परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के दौरान टैक्स बकाया होने वाले वाहनों को एआरटीओ कार्यालय परिसर में लाकर उन्हें सीज की जाएगा।
विज्ञापन

पंजीयन किया जाएगा निरस्त

चेकिंग अभियान के दौरान बिना टैक्स जमा किए कोई भी वाहन सड़क पर संचालित पाया गया तो उसे तत्काल सीज कर दिया जाएगा। साथ ही उस वाहन का पंजीयन निरस्त कराने की कार्यवाही भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बृजेश एआरटीओ बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed