फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Air services to major cities will begin from Shravasti Airport.

Balrampur News: श्रावस्ती एयरपोर्ट से प्रमुख शहरों के लिए शुरू होगी विमान सेवा

Sat, 22 Nov 2025 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Air services to major cities will begin from Shravasti Airport.
बलरामपुर के केंद्रीय मंत्री को मांग पत्र सौंपते पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ।-स्रोत: स्वयं
बलरामपुर। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने बीते दिन नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राममोहन नायडू से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को मांगपत्र सौंपकर श्रावस्ती एयरपोर्ट से मुंबई, दिल्ली, वाराणसी, प्रयागराज एवं गया आदि शहरों के लिए विमान सेवा शुरू किए जाने की मांग की। मंत्री ने पूर्व सांसद की मांग पर कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है।
विज्ञापन

केंद्रीय उड्डयन मंत्री को सौंपे गए पत्र में पूर्व सांसद ने कहा कि श्रावस्ती एयरपोर्ट से प्रमुख शहरों के लिए विमान सेवा शुरू कराया जाना आवश्यक है। इससे पर्यटकों का आवागमन बढ़ेगा और बलरामपुर व श्रावस्ती जनपद में उद्योग को बढ़ावा भी मिलेगा। इस क्रम में केंद्रीय मंत्री पूर्व सांसद को अवगत कराया है कि श्रावस्ती से मुंबई, दिल्ली, वाराणसी, प्रयागराज व गया आदि स्थानों के लिए विमानों का संचालन शुरू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है। जल्द ही श्रावस्ती एयरपोर्ट से देश के प्रमुख स्थानों के लिए विमान सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed