{"_id":"5ecd49098ebc3e9033370902","slug":"agriculture-balrampur-news-lko523202958","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं बेंचने वाले किसानों के भुगतान में देरी पर नपेंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं बेंचने वाले किसानों के भुगतान में देरी पर नपेंगे अफसर
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, विदेश व्यापार व निर्यात प्रोत्साहन विभाग डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने मंगलवार को बलरामपुर जिले का एक दिवसीय भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान सबसे पहले उन्होंने भगवतीगंज मंडी परिषद में संचालित गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। गेहूं बेचने वाले किसानों को भुगतान में देरी पर प्रमुख सचिव ने कड़ी नाराजगी जताई। कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक कर प्रमुख सचिव ने गेहूं खरीद का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने गेहूं क्रय केंद्र पर कई किसानों से बातचीत की। क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के दौरान किसानों को कोई समस्याएं तो नहीं हो रही हैं, इस बारे में भी ब्योरा जुटाया। बातचीत के दौरान किसानों ने बिक्री के संबंध में संतुष्ट जवाब दिया। 1925 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में भी जानकारी ली। 21, 22 व 23 मई की गेहूं खरीद का भुगतान विलंब से होने पर प्रमुख सचिव ने कड़ी नाराजगी जताई और क्रय केंद्र प्रभारी शिव बालक यादव को तत्काल भुगतान कराने का निर्देश दिया।
कहा कि, किसानों के खातों में पैसा ट्रांसफर में विलंब न किया जाए। क्रय केंद्रों पर बोरों की कोई कमी नहीं है। डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने खरीद के बारे में जानकारी दी। वित्त वर्ष 2020-21 में 37500 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य है जिसकी तुलना में 13400 एमटी गेहूं खरीदकर 40 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। डिप्टी आरएमओ को प्रमुख सचिव ने गेहूं खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव ने सदर ब्लॉक के बीज गोदाम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धान व अन्य बीज पर्याप्त मात्रा में पाया गया।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर प्रमुख सचिव ने किसानों से जुड़ी समस्याओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों से वार्ता की और उनका निराकरण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ अमनदीप डुली, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, सीओ सिटी आरआर सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, मंडी सचिव आशीष कुमार सिंह, किसान दुर्गा बख्श सिंह, विनोद आदि मौजूद रहे।