फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Agricultural law not acceptable at any cost

किसानों की समस्याओं को लेकर किसान क्रांति यूनियन ने किया प्रदर्शन

Tue, 26 Oct 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Agricultural law not acceptable at any cost
बलरामपुर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कृषि कानून को वापस लिए जाने तथा किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जिला संयोजक मो. खलील शाह के नेतृत्व में भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार की तरफ से बनाया गया कृषि कानून हम लोगों को कतई मंजूर नहीं है। इस काले कानून के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन चल रहा है लेकिन गूंगी बहरी सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने मांग किया कि लखीमपुर नरसंहार मामले के अगुवा केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त किया जाए। तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं। बकाया गन्ना मूल्य का त्वरित भुगतान दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की बढ़ी दरों को वापस लिया जाए तथा किसान आंदोलन में शामिल किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए। प्रदर्शन के बाद किसान नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस अवसर पर बच्छराज वर्मा, राम विलास, गोविंद मौर्य, रमेश वर्मा, विश्वनाथ, अशोक द्विवेदी व गंगा राम सहित तमाम किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed