{"_id":"64c00670061f782611047bd8","slug":"after-getting-employment-education-the-spirits-of-girl-students-got-wings-balrampur-news-c-99-1-brp1001-1366-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रोजगारपरक शिक्षा पाकर छात्राओं के हौसलों को लगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रोजगारपरक शिक्षा पाकर छात्राओं के हौसलों को लगे पंख
Tue, 25 Jul 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 25 Jul 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के केजीबीवी बरगदवा सैफ में छात्राओं को ब्यूटिशियन का दिया जा रहा प्रशिक्षण।
बलरामपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की छात्राओं को प्रारंभिक शिक्षा के साथ रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत केजीबीवी की छात्राओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले चरण में पचपेड़वा के बरगदवा हाॅस्टल की 50 छात्राओं को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण देकर उन्हें निशुल्क टूल किट दी गई है। अब ये प्रशिक्षित छात्राएं ब्यूटीशियन का काम कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
केजीबीवी में छह से 12वीं तक की पढ़ाई छात्राएं वहीं हॉस्टल में रहकर करती हैं। इन छात्राओं को खाली समय में रोजगारपरक शिक्षा देने की योजना शुरू की गई है। हॉस्टल में रहने वालीं कक्षा 11 व 12वीं की 50 छात्राओं को 25-25 के दो बैच में 40 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ना है।
छात्राओं को दिए उपकरण
प्रोग्राम समन्वयक राजकिशोर ने बताया कि कोर्स पूरा होने के बाद प्रशिक्षित सभी 50 छात्राओं को टूलकिट वितरित की गई है। इसमें हेयर ड्रायर, कर्लिंग मशीन, स्टेनिंग मशीन, हेयर स्ट्रेटनर, सेटिंग कंब व पैक ब्रश सहित कई उपकरण शामिल हैं।
विज्ञापन
बढ़ा छात्राओं का आत्मविश्वास
कक्षा 11 व 12वीं में पढ़ने वालीं छात्राओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने की योजना सराहनीय है। हॉस्टल में प्रशिक्षण देने के बाद छात्राओं का आत्मविश्वास और बढ़ गया है। प्रशिक्षण छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने में महती भूमिका अदा करेगा। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय छात्राओं के लिए वरदान साबित होगा।
-सुमन शर्मा, वॉर्डन बरगदवा सैफ हॉस्टल
गांव की बेटियों को लगेंगे पंख
केजीबीवी बरगदवा सैफ के हाॅस्टल में रहने वालीं 50 छात्राएं ब्यूटीशियन में प्रशिक्षित हो चुकी हैं। ये स्वरोजगार स्थापित कर दूसरे लड़कियों को भी रोजगार दे सकती हैं। अब गांव की बेटियां आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
- कल्पला देवी, बीएसए