फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   advocates bycot works

वकीलों ने बंद कराया बैनामा कार्य

Mon, 08 Jul 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
advocates bycot works
बलरामपुर के बार संघ भवन में बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष राम गोपाल पांडेय व अन्य। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। साथी अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले के दोषियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज वकीलों ने सोमवार को बैनामा कार्य भी बंद कर दिया। बार संघ ने प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। बार संघ पदाधिकारियों ने मांग न पूरी होने पर मंगलवार से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संयुक्त बार संघ अध्यक्ष राम गोपाल पांडेय ने बताया कि पांच जुलाई को अधिवक्ता सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव पर दो लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। अभियुक्तों के विरुद्घ जान से मारने की नियत से हमला करने व लूटपाट करने के आरोप में देहात कोतवाली में मुकदमा पीड़ित ने दर्ज कराया था। पुलिस ने अभियुक्तों के तत्काल गिरफ्तारी का आश्वासन बार संघ पदाधिकारियों को दिया था। तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से सोमवार को वकीलों ने न्यायिक कार्य सहित बैनामा भी बंद करा दिया।
विज्ञापन

बार संघ भवन में बैठक कर वकीलों ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, आयुक्त देवीपाटन मंडल, डीआईजी देवीपाटन मंडल व बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष को पत्र लिखकर दोनों अभियुक्तों के तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। जिला बार संघ अध्यक्ष सत्यदेव तिवारी ने बताया कि बार संघ ने अधिकारियों को मंगलवार 10 बजे तक अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का समय सीमा दी है। यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो अधिवक्ता मंगलवार से उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा बार संघ अध्यक्ष दुर्गेन्द्र पाठक व सिविल बार संघ अध्यक्ष श्रवण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी से अभियुक्तों के लाइसेंसी असलहा को निरस्त करने तथा ठेकेदार अभियुक्त का लाइसेंस व चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त करने की मांग की गई है। बैठक में कमलेश्वर सिंह, शत्रुजीत सिंह, अजय सिंह, वर्षकार सिंह रामानंद मिश्रा, देवेश पांडेय एवं अजीत सिंह सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed