{"_id":"643d87994db3be08ca089899","slug":"advance-booking-of-jewelery-for-akshaya-tritiya-balrampur-news-c-13-1-188254-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अक्षय तृतीया के लिए आभूषणों की एडवांस बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अक्षय तृतीया के लिए आभूषणों की एडवांस बुकिंग
Mon, 17 Apr 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। अक्षय तृतीया पर्व की चमक इस बार जिले में देखने को मिलेगी। पर्व के दिन आभूषण की खरीदारी को लेकर महिलाओं के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे न सिर्फ ऑनलाइन आकर्षक डिजाइन को सर्च कर रही हैं, बल्कि सराफा दुकानों पर पहुंचकर मनपसंद डिजाइन के आभूषण का भी ऑर्डर दे रही हैं। महिलाओं के आभूषण के प्रति रुझान के अनुसार दुकानदारों ने मुंबई, राजकोट व बनारस से आकर्षक व अलग-अलग दाम के आभूषण मंगा लिए हैं।
अक्षय तृतीया पर्व को लेकर चार दिन पहले से उल्लास का माहौल है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन आभूषण खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना भी की जाती है। दुकानदारों को उम्मीद है कि इस बार सराफा बाजार अक्षय तृतीया के दिन चमकेगा।
सब्जी मंडी के पास स्थित अर्जुन सराफा व्यवसायी राजा गुप्ता ने बताया कि अक्षय तृृतीया में महिलाओं को बेहतर डिजाइन मिल सकें, इसलिए आकर्षक डिजाइन के गहने मंगाए गए हैं। इसका लाभ ग्राहकों को पहली बार अक्षय तृतीया पर्व में मिलेगा। अक्षय तृतीया के मौके पर आभूषण की बढ़-चढ़कर खरीदारी करने को लेकर महिलाओं में सबसे अधिक उत्साह है।
विज्ञापन
सिविल लाइन निवासी ममता ने बताया कि वैसे तो एक सराफा दुकान पर उन्होंने आकर्षक डिजाइन के आभूषण की बुकिंग करा ली है, लेकिन ऑनलाइन भी आभूषण देख रहे हैं। भगवतीगंज की सविता ने कहा कि उन्होंने आभूषण की आकर्षक डिजाइन को ऑनलाइन सर्च किया था। इसके बाद इसे सराफा व्यवसायी को दिखाकर आभूषण बनवाया है। अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी करेंगे।