फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Admission of 771 poor students started in private schools

Balrampur News: 771 गरीब विद्यार्थियों का निजी विद्यालयों में प्रवेश शुरू

Wed, 02 Apr 2025 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Admission of 771 poor students started in private schools
बलरामपुर। शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत जिले के 771 गरीब विद्यार्थियों के कॉन्वेंट स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले के 161 कॉन्वेंट स्कूलों में प्रवेश के बाद बच्चों की पाठ्य पुस्तकों के लिए 38.55 लाख रुपये अभिभावकों के खाते में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को ड्रेस व किताबों के लिए पांच-पांच हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इसके साथ ही जिन विद्यालयों में विद्यार्थियों का प्रवेश होगा, वहां फीस के रूप में विभाग प्रतिमाह 450 रुपये प्रति छात्र के रूप में भुगतान करेगा। इसके लिए विद्यालयों को प्रवेश देने के बाद प्रस्ताव देना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवंटित विद्यालयों में प्रवेश देने में लापरवाही हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया गया है। विद्यार्थियों को प्रवेश में किसी भी तरह दिक्कत न आए। बीएसए ने कहा कि विद्यालयों में समय-समय पर विद्यार्थियों की उपस्थिति आदि की जानकारी भी की जाएगी, जिससे उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed