फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Administrators spent Rs 8.13 crore in 801 Panchayats, now investigation will be done

Balrampur News: 801 पंचायतों में प्रशासकों ने खर्च किए 8.13 करोड़, अब होगी जांच

Tue, 23 Apr 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 23 Apr 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Administrators spent Rs 8.13 crore in 801 Panchayats, now investigation will be done
बलरामपुर। पंचायत चुनाव में विलंब के चलते नियुक्त प्रशासकों ने छह महीने में जिले की 801 ग्राम पंचायतों में 8.13 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। पंचायतीराज निदेशक अटल राय ने भुगतान में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर जांच के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी की ओर से जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना की पहली लहर के चलते प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव समय पर नहीं हो सके थे। 25 दिसंबर 2020 को जिले की 801 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद 26 दिसंबर से एडीओ पंचायत और ग्राम सचिवों को प्रशासक नियुक्त किया गया था। प्रशासकों ने 26 मई 2021 तक गांवों की साफ-सफाई, हैंडपंप रिबोर, वाटर कूलर, फागिंग मशीन व स्प्रे किट की खरीदारी के साथ गांवों के विकासक कार्य पर 8.13 करोड़ रुपये खर्च किए। माना जा रहा है कि भुगतान में खेल हुआ है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने मामले की जांच के लिए टीम गठित करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि पंचायतीराज निदेशक के निर्देश पर मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी। जांच रिपोर्ट समय पर शासन में पेश की जाएगी। वित्तीय अनियमितता मिलने पर संबंधित एडीओ पंचायत व सचिवों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन



------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक - पंचायतों की संख्या
सदर - 116
गैंड़ास बजुर्ग - 42
गैंसड़ी -115
हरैया सतघरवा -110
पचपेड़वा -101
रेहरा बाजार - 81
श्रीदत्तगंज - 70
तुलसीपुर -101
उतरौला - 65
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed