{"_id":"644034bce219ac84b006c5f4","slug":"administration-alert-regarding-festival-24-magistrates-deployed-balrampur-news-c-13-1-191665-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: त्योहार को लेकर प्रशासन सतर्क, 24 मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: त्योहार को लेकर प्रशासन सतर्क, 24 मजिस्ट्रेट तैनात
Thu, 20 Apr 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते एडीएम प्रदीप कुमार व एसपी केशव कुमार।
बलरामपुर। ईद, अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती के आयोजन को लेकर प्रशासन सतर्क है। जिले में 24 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। साथ ही पुलिस की टीमें अलग से लगाई गईं हैं। सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ा दी गई है।
कलेक्ट्रेट में बुधवार को शांति समिति की बैठक में एडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि ईद को देखते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इन्हें पुलिस अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा गया है। साथ ही मस्जिदों व कस्बों में साफ सफाई के साथ ही जलापूर्ति व अन्य प्रबंध करने को कहा गया है।
एसपी केशव कुमार ने कहा कि ईद के साथ ही कई और त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से सजग रहने की आवश्यकता है। कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी के लिए हर थाने के सेल को सक्रिय कर दिया जाय। अगर सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी करता है तो उसके खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाय। एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिए हैं। बैठक में एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव के अतिरिक्त तीनों एसडीएम, सीओ व अन्य अधिकारी मौजूद थे।