फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken if the project is not completed on time

समय से परियोजना पूरी न होने पर होगी कार्रवाई

Tue, 23 Feb 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if the project is not completed on time
बलरामपुर में परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी लेती डीएम श्रुति - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। समय से परियोजनाएं पूरी न होने पर संबंधित कार्यदाई संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी कार्यदायी संस्थाएं प्राप्त बजट का उपभोग समय के अंदर कर परियोजनाओं का गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराएं जिससे जिले के लोगों को सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ दिलाया जाएगा। यह बातें डीएम श्रुति ने मंगलवार को तीन परियोजनाओं के निर्माण कार्यों के प्रगति का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम ने पचपेड़वा ब्लॉक के इमिलिया कोडर में थारु जनजाति संग्रहालय का निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। थारु जनजाति संग्रहालय का निर्माण कराने के लिए कार्यदाई संस्था सीएंडडीएस को 25 मार्च 2019 को 19.74 करोड़ की तुलना में 15.80 करोड़ रुपये की धनराशि देकर शुरू कराया गया था।
विज्ञापन

थारु जनजाति संग्रहालय का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा कराने का निर्देश कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को दिया गया है। डीएसटीओ संजीव कुमार ने निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में डीएम को रिपोर्ट उपलब्ध कराई। साथ ही कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि ने भी निर्माण कार्य के बारे में डीएम को रिपोर्ट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीआरएनएसएस कार्यदायी संस्था की तरफ से मदरहवा गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसका निरीक्षण डीएम ने किया। मौके पर मौजूद सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि के रिपोर्ट उपलब्ध कराई।
डीएम ने यूपी सिडको की तरफ से कराए जा रहे 100 बेड वाले महाराणा प्रताप थारु छात्रावास इमिलिया कोडर का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को समय से कार्य पूरा कराकर हैंडओवर कराने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान डीएम कार्यालय के सहायक कपिल मदान, अपर डीएसटीओ रंजीत कुमार व जिला सूचना अधिकारी आशुतोष कुमार सहित तीनों परियोजनाओं का निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed