{"_id":"65a575f92cf5e323b10bcddd","slug":"accused-of-robbing-gas-agency-cashier-arrested-balrampur-news-c-99-slko1018-6142-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गैस एजेंसी के कैशियर से लूट का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गैस एजेंसी के कैशियर से लूट का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 15 Jan 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेखुइया स्थित श्रीबालाजी गैस एजेंसी के कैशियर सेबीती 22 दिसंबर को लू्ट करने के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने उसके पास से 16,425 रुपये नकद व एक मोबाइल बरामद किया।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार की शाम उतरौला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे अपनी टीम के साथ ग्राम कटरा में पिपरा घाट पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान फरार चल रहा लूट का आरोपी रूपम ओझा निवासी ग्राम सिसवा सेमरहना गनेशपुर पुलिस के हत्थे लग गया। पूछताछ में उसने गैस एजेंसी के कैशियर से लूट करने की बात स्वीकारी। बताया कि उसने पूर्व में चालक रहे बृजेश पांडेय के साथ मिलकर गैस एजेंसी की समस्त गतिविधि को जानने के बाद अपने भाई सतेंद्र कुमार सहित नौ अन्य लोगों के साथ मिलकर लूट की इस घटना को अंजाम दिया।