फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Accused of kidnapping and rape arrested from Maharashtra

Balrampur News: अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Sat, 07 Mar 2026 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and rape arrested from Maharashtra
बलरामपुर। किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को भी ढूंढ निकाला है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बलरामपुर लाकर पॉक्सो एक्ट न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायाधीश राहुल सिंह ने सुनवाई के बाद गंभीर आरोप होने के कारण न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने 20 फरवरी को श्रीदत्तगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि बेटी को एक युवक अपने साथ ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की। प्रभारी निरीक्षक अविरल शुक्ल ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी महाराष्ट्र में छिपा हुआ है।
विज्ञापन

इसके बाद एएसपी विशाल पांडेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जनपद स्थित रोहा थाना क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस ने वहां से आरोपी अयाज निवासी ग्राम जयप्रभा भवानीपुर थाना इटियाथोक जनपद गोंडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र की स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बलरामपुर लौटी। शनिवार को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed