फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   accident

नदी में नहाते समय डूबे किशोर व युवक

Thu, 07 Apr 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
accident
ललिया(बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगाबक्स भागड़ गांव में बुधवार शाम तीन बजे भैंस चराते समय राप्ती नदी में नहाने गए एक युवक और एक किशोर अचानक गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने काफी तलाश के बाद किशोर का शव बरामद कर लिया है। हालांकि युवक अभी लापता है, तलाश जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम गंगाबक्स भागड़ निवासी पिंकू(20) और अनिकेत(16) बुधवार शाम करीब तीन बजे गांव के पास राप्ती नदी के किनारे भैंस चराने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों नदी में नहाने लगे। अचानक गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कर दी। शाम पांच बजे ग्रामीणों ने अनिकेत का शव बरामद कर लिया है, लेकिन पिंकू अभी भी लापता हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से पिंकू की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed