फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Aadhaar centers will open in 793 gram panchayats, Aadhaar will be created in the village

Balrampur News: 793 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे आधार केंद्र, गांव में बनेगा आधार

Fri, 30 Jan 2026 09:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar centers will open in 793 gram panchayats, Aadhaar will be created in the village
बलरामपुर के ​शिवानगर में ​स्थित पंचायत भवन।-संवाद
बलरामपुर। जिले की 793 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय स्तर पर आधार केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इससे ग्रामीणों को आधार नामांकन, संशोधन और अपडेट जैसी सेवाएं अब अपने गांव में ही उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

कहा कि अभी तक आधार से संबंधित कार्यों के लिए ग्रामीणों को ब्लॉक या जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन की बर्बादी होती थी। इसके साथ तमाम मुश्किलें भी होती थीं। ग्राम पंचायतों में आधार केंद्र खुलने से यह समस्या समाप्त होगी और लोगों को अपने नजदीकी ग्राम सचिवालय से ही सभी आवश्यक सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्राम सचिवालयों पर ऑपरेटर और सुपरवाइजर यूआईडीएआई से प्रमाणित होंगे तथा पूरी प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जाएगी। सेवाओं के लिए निर्धारित समय-सीमा तय की गई है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भुगतान की प्रक्रिया भी ऑनलाइन माध्यम से होगी। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने बताया कि यह पहल ग्रामीणों को पारदर्शी, सुगम और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed