{"_id":"656a2228a7bccd8c1a0df21e","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-balrampur-news-c-99-1-slko1019-4934-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सड़क हादसे में युवक की मौत
Fri, 01 Dec 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। साप्ताहिक बाजार से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस संबंध में थाना क्षेत्र के ग्राम भवनियापुर मिर्जापुर निवासी रामबहाल आर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा सालिकराम (22) बाजार से लौट रहा था। इसी दौरान सुगानगर गन्ना क्रय केंद्र के पास ई-रिक्शा से उतरे मेरे पुत्र को तेज रफ्तार आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया।
बुरी तरह जख्मी पुत्र को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इससे पूरे परिवार में कोहराम मचा है। मृतक सालिकराम का शादी एक वर्ष पहले ही माया देवी के साथ हुई थी। पुलिस मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद