फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A young woman came down to bathe in a river, drowened

नदी में नहाने उतरी युवती पानी में बही,

Sat, 03 Oct 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
A young woman came down to bathe in a river, drowened
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। गांव के पास नदी में नहाते समय एक युवती पानी में बहकर लापता हो गई है। एक महिला व एक किशोरी को लोगों के प्रयास से सुरक्षित बचा लिया गया है। पुलिस लापता युवती की तलाशने में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम तकियावा निवासी मंजू (25), परवीना (18) तथा रूबी (16) शनिवार को बिसुही नदी के सोरियहवा घाट के पास पिपरा ग्रंट जंगल में सूखी लकड़ी बीनने गई थी। लकड़ी का बोझ तैयार करने के बाद शाम करीब चार बजे तीनों नदी में नहाने लगी। अचानक परवीना और रूबी गहरे पानी में उतर गई और डूबने लगी।
विज्ञापन

बाहर निकलकर मंजू ने शोर मचाया तो आसपास के लोग नदी में कूद गए। डूब रही रूबी को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। परवीना का पता नहीं चल पाया है। दो घंटे की तलाश के बाद भी ग्रामीण परवीना को ढूंढ नहीं सके हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाहनगर रामदवन मौर्य ने बताया कि परवीना की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed