फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A wave of faith surged during the city tour of the idols of gods

Balrampur News: देव विग्रहों के नगर भ्रमण में उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 07 Jul 2026 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 07 Jul 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
A wave of faith surged during the city tour of the idols of gods
फोटो-29- नगर के मोहल्ला पूरब टोला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में देव विग्रह की पूजा-अर्चना करते श्
बलरामपुर। नगर के पूरबटोला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रहे देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठानों के बीच देव विग्रहों का नगर भ्रमण कराया गया। सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलाधिवास और वस्त्राधिवास की विधि संपन्न हुई। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने देव विग्रहों की आरती कर नगर भ्रमण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


नगर भ्रमण के दौरान भगवान के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए उत्साह के साथ देव विग्रहों के साथ नगर की विभिन्न गलियों से गुजरे। जगह-जगह लोगों ने देव विग्रहों की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। शोभायात्रा के दौरान लगे जय श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन


मंदिर समिति के पदाधिकारी राजेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न वैदिक अनुष्ठान लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। आठ जुलाई को शिखर स्नान के बाद प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान संपन्न होगा। इसके बाद शाम को भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed