फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A committee headed by the CMO will now investigate the student's death.

Balrampur News: छात्रा की मौत की अब सीएमओ की अध्यक्षता में बनी कमेटी करेगी जांच

Thu, 24 Sep 2026 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
A committee headed by the CMO will now investigate the student's death.
डीजे संचालकों की बैठक
बलरामपुर। डिवाइन पब्लिक स्कूल में कक्षा दो की सात वर्षीय छात्रा वैष्णवी तिवारी की मौत के मामले में कार्रवाई आगे बढ़ी है। डीजे की तेज ध्वनि से मौत होने का मामला तूल पकड़ने पर प्रशासन ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। समिति छात्रा की तबीयत बिगड़ने से लेकर उपचार और मौत तक की चिकित्सकीय कड़ी खंगालेगी। वहीं, घटना के बाद डीजे के इस्तेमाल को लेकर भी जिले में सख्ती बढ़ा दी गई है। तुलसीपुर में शुक्रवार को होने वाली गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ की अध्यक्षता वाली कमेटी छात्रा से संबंधित चिकित्सकीय अभिलेख, उपचार के दौरान सामने आए मेडिकल तथ्य और उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल करेगी। गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान मंगलवार को विद्यालय में तेज आवाज में डीजे बजने के बीच छात्रा की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। डीजे की तेज आवाज को मौत से जोड़कर सवाल उठे, लेकिन अभी तक चिकित्सकीय जांच में यह प्रमाणित नहीं हुआ है कि तेज आवाज ही मौत का कारण थी।
विज्ञापन

इसी वजह से प्रशासन ने घटना से पहले छात्रा की तबीयत, उपचार और मौत तक की परिस्थितियों की अलग से चिकित्सकीय जांच कराने का निर्णय लिया है। कमेटी अपनी रिपोर्ट प्रशासन को देगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। छात्रा की मौत के बाद विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवाल भी जांच के दायरे में हैं। डीएम के निर्देश पर बीएसए विकास चंद्र श्रीवास्तव की ओर से विद्यालय के स्वीकृत नक्शे, प्लेग्राउंड, मान्यता संबंधी अभिलेख और संचालित कक्षाओं में निर्धारित मानकों के पालन की पड़ताल कराई जा रही है। स्वीकृत नक्शे और मौके पर बने भवन का मिलान भी किया जाएगा। इससे यह स्पष्ट किया जाएगा कि विद्यालय में भवन और शैक्षणिक गतिविधियां निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हो रही थीं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


510 डीजे संचालकों को नोटिस, तुलसीपुर में निगरानी बढ़ी
घटना के बाद पुलिस ने जिले के 16 थाना क्षेत्रों में 510 डीजे संचालकों को नोटिस देकर निर्धारित नियमों के पालन के निर्देश दिए हैं। संचालकों को बताया गया है कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में डीजे का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाए। नियमों का उल्लंघन होने पर पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि निर्देशों की अनदेखी करने पर एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। वहीं तुलसीपुर में शुक्रवार को होने वाली गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में डीजे के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक को लागू करने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। एसडीएम हेमंत कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी गणेश पूजा समिति अध्यक्षों को नोटिस जारी कर जुलूस में डीजे नहीं बजाने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

डीजे संचालकों की बैठक

डीजे संचालकों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed