फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   9636 MT paddy purchased from 1521 farmers

1521 किसानों से खरीदा गया 9636 एमटी धान

Wed, 15 Dec 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
9636 MT paddy purchased from 1521 farmers
बलरामपुर। अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद के प्रभावी अनुश्रवण के लिए बुधवार को क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। धान खरीद में तेजी लाने एवं निर्धारित समय के अंदर किसानों का भुगतान सुनिश्चित किये जाने का निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिया।
विज्ञापन

एडीएम ने बुधवार को सहकारी समिति भगवतीगंज तथा पीसीएफ सोनपुर के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय केंद्रों पर खरीद रजिस्टर, नमी मापक यंत्र एवं अन्य अभिलेखों की पड़ताल की।
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर हो रहे धान तौल के संबंध में जानकारी ली। धान क्रय केंद्र पर आये किसानों से बातचीत करते हुए समस्याओं के बारे में फीडबैक लिया। डिप्टी आरएमओ नरेंद्र तिवारी ने एडीएम को बताया कि जिले में धान खरीद के लिए 36 क्रय केंद्र संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2021-22 के लिए कुल धान खरीद का लक्ष्य 20900 मीट्रिक टन है। लक्ष्य के सापेक्ष अबतक 1521 किसानों से 9636 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। 1521 किसानों के सापेक्ष 970 किसानों को धान मूल्य का भुगतान किया जा चुका है।

एडीएम ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि धान खरीद में तेजी लाई जाये। मानक के अनुरूप धान की खरीद की जाये। निर्धारित समय के अंदर किसानों को धान मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया जाये। इन कार्यो में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed