फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल के खिलाफ दर्ज होगा केस

राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल के खिलाफ दर्ज होगा केस

Tue, 01 Jan 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल के खिलाफ दर्ज होगा केस
बलरामपुर। गलत व वरासत दर्ज करने व आईजीआरएस पोर्टल पर फर्जी निस्तारण के मामले में राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में 224 प्रार्थना पत्र पहुंचे जिनमें से 20 का मौके पर निस्तारण कराया गया और 194 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के पोर्टल पर अपलोड कराकर समय से निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन



उतरौला तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने गलत वरासत दर्ज करने तथा आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रों के फर्जी निस्तारण के आरोप में राजस्व निरीक्षक गोमती प्रसाद व हल्का लेखपाल के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



संपूर्ण समाधान दिवस में महिली निवासी कल्लू ने प्रार्थना पत्र दिया कि दो के स्थान पर एक ही बेटे के नाम से राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल ने वरासत कर दिया है और प्रकरण को 22 नवंबर की पोर्टल पर निस्तारित भी दिखा दिया जबकि शिकायतकर्ता का प्रार्थना पत्र अभी तक निस्तारित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आदिल हुसैन ने बैंकों में ऋण के नाम पर दलाली किए जाने के संबंध में शिकायत की। एडीएम की अध्यक्षता में 86 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए जिसमें सात का निस्तारण कराया गया और बाकी बचे 79 प्रार्थना पत्रों को समय से निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम उतरौला जेपी सिंह व सीओ मनोज कुमार सिंह सहित तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


तुलसीपुर तहसील सभागार में डीएम कृष्णा करुणेश की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 86 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। 9 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कराया गया और बाकी बचे 77 प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया।



सदर तहसील सभागार में तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में 52 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए जिसमें चार का मौके पर निस्तारण कराया गया और बाकी बचे 48 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के पोर्टल पर अपलोड कराकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर सीओ सिटी ओपी सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed