{"_id":"5c2b9c94bdec22570c2f1fb5","slug":"81546362004-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने पूजा-अर्चना कर किया नए वर्ष का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने पूजा-अर्चना कर किया नए वर्ष का स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। नववर्ष का स्वागत लोगों ने पूजा अर्चना कर किया। नए वर्ष के पहले दिन देवी दर्शन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। लोगों ने शक्तिपीठ देवीपाटन में पूजा-अर्चना कर नए वर्ष में खुशहाली एवं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
वर्ष 2019 के पहले दिन शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में भोर पहर ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। श्रद्धालुओं ने सूर्यकुंड में स्नान किया और देवी दर्शन किए। लोगों ने बारी-बारी से मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना की और नववर्ष के लिए मंगल कामना की।
जिला मुख्यालय स्थित झारखंडी मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव, माता दुर्गा, बजरंगबली, भगवान श्रीकृष्ण एवं साईं बाबा का दर्शन-पूजन करके नए वर्ष में परिवार की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
रानी तालाब मंदिर, बिजलीपुर मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर, उतरौला स्थित ज्वाला देवी मंदिर, दुखहरण नाथ मंदिर, सोहेलवा जंगल स्थित बाराही देवी मंदिर, पचपेड़वा स्थित शिवगढ़धाम एवं राजापुर भरिया जंगल स्थित कल्पेश्वर नाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी।
विनित शिल्पी जन सेवा समिति के तत्वाधान में छात्रों तथा दिव्यांग बच्चों ने मंगलवार को नव वर्ष मनाते हुए शैक्षणिक भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्रों तथा दिव्यांग बच्चों ने सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के निकट वनस्पतियों तथा वहां के भौगोलिक स्थिति को जाना। समिति के अध्यक्ष विनीत सागर ने बच्चों को चित्तौड़गढ़ बांध का भ्रमण करते हुए जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने नेपाल सीमा क्षेत्र के कोयलाबास की पहाड़ी का भी भ्रमण किया। इस दौरान शिल्पी जायसवाल, नीरज पांडेय, प्रिया सागर, महेंद्र, गीता, निशा, कुलदीप, सद्दाम, इबरार एवं मिथुन जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।