{"_id":"595005f34f1c1b9d448b4795","slug":"81498416627-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेस की खराब क्वालिटी पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेस की खराब क्वालिटी पर होगी कड़ी कार्रवाई
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रेस की खराब क्वालिटी पर होगी कड़ी कार्रवाई
-चार सदस्यीय विद्यालय प्रबंध समिति तय करेगी ड्रेस के कपड़े का मानक
-बेसिक शिक्षा महकमा ने ड्रेस वितरण के लिए जारी किया गाइड लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। विद्यार्थियों के ड्रेस की खराब क्वालिटी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चार सदस्यीय विद्यालय प्रबंध समिति ड्रेस के कपड़े का मानक तय करेगी। गाइड लाइन से अलग हटकर ड्रेस खरीदने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
बीएसए रमेश यादव ने बताया कि जिले के 1575 प्राथमिक स्कूलों के दो लाख 10 हजार तथा 646 उच्च प्राथमिक स्कूलों के 40 हजार विद्यार्थियों को निशुल्क यूनिफॉर्म वितरित किया जाएगा। चार सदस्यीय विद्यालय प्रबंध समिति ड्रेस के कपड़ों की मानक तय करेगी। क्रय समिति विद्यालय की नामांकन के सापेक्ष विद्यार्थियों के ड्रेस का निर्धारण करेगी जिसके अनुसार कपड़ों की खरीद की जाएगी। कपड़े की क्वालिटी क्रय समिति सुनिश्चित करेगी। 20 हजार से एक लाख रुपये तक के खर्च पर कोटेशन तथा एक लाख से अधिक रुपये के खर्च पर टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी। कोटेशन व टेंडर का एक-एक सैंपल लिया जाएगा।
यूनिफॉर्म का सैंपल स्कूल में रखा जाएगा जिससे निरीक्षण के दौरान सैंपल से बच्चों के ड्रेस का मिलान किया जा सके। निशुल्क यूनिफार्म की धनराशि का प्रेषण खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से उपलब्ध कराई गई संख्या के आधार पर किया जाएगा। पहले 75 प्रतिशत धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। ड्रेस वितरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 प्रतिशत धनराशि निर्गत की जाएगी। डीएम की अध्यक्षता में गुणवत्ता समिति का गठन कर दिया गया है। ड्रेस की क्वालिटी खराब होने पर अभिभावक व अन्य बीएसए दफ्तर के कंट्रोल रुम नंबर 9415904403 पर शिकायत दर्ज करा सकते है। कंट्रोल रुम प्रभारी निरंकार पांडेय के माध्यम से सभी शिकायतों का निस्तारण कराया जाएगा।