{"_id":"5b633cf14f1c1b0c718b7765","slug":"71533230321-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 11 स्कूलों को मिली पंजीकरण की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 11 स्कूलों को मिली पंजीकरण की जिम्मेदारी
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले के 11 माध्यमिक स्कूलों को यूपी बोर्ड परीक्षा के प्राइवेट छात्रों का पंजीकरण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के इन 11 स्कूलों के प्रधानाचार्य प्राइवेट फॉर्म का सत्यापन करेंगे। प्रत्येक स्कूल चार सौ से अधिक छात्रों का पंजीकरण नहीं कर सकेंगे। पंजीकरण कराने वाले इन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को व्यक्तिगत कोड संख्या आवंटित कर दी गई है।
डीआईओएस एमके कनौजिया ने गुरुवार को बताया कि, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा 2018-19 में शामिल होने वाले व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को आवेदन पत्र पंजीकरण कराने के लिए जिले में 11 माध्यमिक स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। प्रत्येक पंजीकरण केंद्र पर प्रधानाचार्य हाईस्कूल में 250 व इंटरमीडिएट में 150 छात्रों के ही आवेदन पत्र पंजीकृत कर सकेंगे।
शिक्षा सत्र 2018-19 में शामिल होने वाले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों के आवेदन पत्र ऑनलाइन भराने की व्यवस्था की गई है। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को आवेदन पत्र भरकर अर्हता प्रमाणपत्रों व नकद शुल्क के साथ अग्रसारण केंद्र पर जमा करना होगा। अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य छात्रों का शुल्क एकमुश्त कोषागार में जमा करके परीक्षार्थियों के विवरण अंतिम तिथि तक परिषद के वेबसाइट पर अपलोड कराएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश के बाहर के अभ्यर्थी व विदेशी नागरिकों को व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में शामिल होने की अनुमति तभी प्रदान की जाएगी जब प्रदेश में दो वर्ष रहने का प्रमाणपत्र देंगे लेकिन ये नियम अनुत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों व प्रवासी कश्मीरियों पर लागू नहीं होगा। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए डीएवी इंटर कॉलेज में पंजीकरण केंद्र बनाया गया है।
इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए पत्राचार शिक्षण के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है जिनके परीक्षा आवेदन पत्र निर्धारित पंजीकरण केंद्र पर अग्रसारित किए जाएंगे। इंटर परीक्षा में पत्राचार शिक्षण के लिए नेत्रहीन व दिव्यांग, विगत वर्षों के अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी व भारतीय सेना में नियमित कार्यरत परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस ने पंजीकरण कराने वाले स्कूलों के प्रधानाचार्यों को परिषद के नियमानुसार कार्य करने का निर्देश दिया है।
इन स्कूलों में होगा पंजीकरण
राजकीय इंटर कॉलेज दारीचौरा
बसंत लाल इंटर कॉलेज तुलसीपुर
डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर
मोहन लाल राम लाल इंटर कॉलेज शिवपुरा
लोक मान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा
एजी हाशमी इंटर कॉलेज सादुल्लाहनगर
बालिका इंटर कॉलेज बलरामपुर
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उतरौला
राजकीय इंटर कॉलेज गैसड़ी
राजकीय इंटर कॉलेज इटईरामपुर
किसान इंटर कॉलेज गनेशपुर धवाई