फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवारों को रौंदा

तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवारों को रौंदा

Sun, 02 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवारों को रौंदा
तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवारों को रौंदा
विज्ञापन

-घटना में चाची की मौत, भतीजा व रिश्तेदार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
सादुल्लाहनगर-बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में मनकापुर मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित एसयूवी ने ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों को रौंद दिया। घटना में चाची की मौत हो गई तथा भतीजा व एक अन्य रिश्तेदार घायल हो गया। घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसयूवी चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना रविवार दोपहर सादुल्लाहनगर-मनकापुर मार्ग पर अहिरौली गांव के निकट हुई। मिली जानकारी के मुताबिक मसकनवा बाजार थाना छपिया गोण्डा निवासी दिलशाद(32) अपनी चाची फरीदा को बाइक से लेकर पहले ग्राम अमनजोत गए। वहां से रिश्तेदार अब्दुल खालिक (42) को साथ लेकर सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नौडिहवा में रिश्तेदार के यहां शादी में आ रहे थे। अहिरौली गांव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित एसयूवी ने बाइक को ठोकर मार दी। घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी सादुल्लाहनगर ले आया गया। परीक्षण के बाद डाक्टर ने फरीदा को मृत घोषित कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल दिलशाद व अब्दुल खालिक को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसयूवी चालक दुर्घटना के बाद मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक तथा घायलों के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed