फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   6.91 crore will be spent on Rapti's security and connecting road

Balrampur News: राप्ती की सुरक्षा व संपर्क मार्ग पर खर्च होंगे 6.91 करोड़

Wed, 19 Feb 2025 08:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
6.91 crore will be spent on Rapti's security and connecting road
बलरामपुर के दत्तापुर गांव के राप्ती मुख्य नहर की पुलिया। संवाद
बलरामपुर। राप्ती मुख्य नहर की सुरक्षा व संपर्क मार्ग को दुरुस्त कराने पर छह करोड़ 90 लाख 65 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। आठ स्थानों पर पुलों के अप्रोच की मरम्मत के साथ ही पगडंडियों की पेंटिंग कार्य कराने की तैयारी की जा रही है। काम पूरा होने के बाद नहर के करीब बसे 40 से अधिक गांवों के 50 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। सिंचाई की सुविधा बेहतर होने के साथ आवागमन में सुधार होगा।
विज्ञापन




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2019 में राप्ती मुख्य नहर परियोजना का शुभारंभ किया था। छह साल में बाढ़ व बारिश के चलते राप्ती मुख्य नहर के अप्रोच व मार्ग की स्थिति बदहाल हो गई है। इसे ठीक कराने के लिए राप्ती नहर निर्माण मंडल-2 बस्ती ने आठ व नवम मंडल सिंचाई बहराइच ने दो स्थानों पर कार्य कराने की योजना तैयार की है। राप्ती निर्माण मंडल-2 बस्ती ने 80 लाख रुपये से राप्ती मुख्य नहर के 80.33 किलोमीटर से 81.1 किलोमीटर तक और 82.81 किलोमीटर पर पुल के अप्रोच रोड पर पेंटिंग व ईंटों का खड़ंजा लगाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

राप्ती मुख्य नहर के 83.5 व 84.8 किलोमीटर पर पुल के अप्रोच की पेंटिंग का काम 84 लाख से करवाया जाएगा। 86.76 किलोमीटर से 87.77 किलोमीटर के मध्य अप्राेच रोड व सर्विस रोड पर खड़ंजा लगाने में 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 46 लाख रुपये से राप्ती मुख्य नहर के 87.82 किलोमीटर से 89.89 किलोमीटर के मध्य अप्रोच की पेंटिंग व ईंटो का खड़ंजा बनवाया जाएगा। 62 लाख रुपये से 91.41 किलोमीटर से 96.87 किलोमीटर के माध्य अप्रोच रोड की पेंटिंग व सर्विस रोड पर ईंटों का खड़ंजा और 46 लाख रुपये से महुआ माइनर के 3.8 किलोमीटर से 4.22 किलोमीटर के मध्य पक्का निर्माण व मिट्टी का काम कराया जाएगा। नवम मंडल सिंचाई बहराइच ने एक करोड़ 11 लाख तीन हजार रुपये से राप्ती मुख्य नहर के बाएं किनारे पर 45.17 किलोमीटर से 46.1 किलोमीटर तक साइड ड्रेन व बैंक के प्रोटेक्शन की योजना बनाई है। दो करोड़ 11 लाख 62 हजार रुपये से राप्ती मुख्य नहर के 49.5 किलोमीटर खरझार नाला पर साइफन के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम में नहर के आंतरिक स्लोप पर स्टोन बोल्डर से लाइनिंग कार्य कराने की योजना तैयार की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन








खेतों में जलजमाव से मिलेगी निजात



गैसड़ी ब्लॉक के भगवानपुर के मजरा दत्तापुर निवासी किसान प्रदीप, राजकरन, मैराज व कय्यूम बताते हैं कि राप्ती मुख्य नहर की पुलिया क्षतिग्रस्त होने से खेतों से बरसात का पानी नहीं निकल पाता है। खेतों में जलजमाव से फसलों का नुकसान होता है। अप्रोच व पुलिया की मरम्मत होने से किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा, आवागमन भी सुगम होगा।








जल्द पूरा कराया जाएगा काम



राप्ती मुख्य नहर के आठ स्थानों पर अप्रोच, पुलिया व अन्य कार्य कराने की तैयारी की जा रही है। बरसात से पहले काम पूरा कराया जाएगा, ताकि किसानों को परेशानी न हो। - संतोष कुमार, एक्सईएन राप्ती नहर निर्माण मंडल-2 बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed