{"_id":"64c0070c860fa292a7086545","slug":"67-panchayat-secretaries-will-get-laptops-today-balrampur-news-c-99-1-brp1003-1368-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 67 पंचायत सचिवों को आज मिलेगा लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 67 पंचायत सचिवों को आज मिलेगा लैपटॉप
Tue, 25 Jul 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में तैनात 67 ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों को 26 जुलाई को लैपटॉप दिया जाएगा। डीपीआरओ ने संबंधित ब्लाॅक के सहायक विकास अधिकारी को पंचायत सचिवों के साथ लैपटाॅप वितरण समारोह में शामिल होने का निर्देश दिया है।
ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की ऑनलाइन फीडिंग व डाटा अपडेट करने के लिए सचिवों को लैपटॉप प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत जिले के 67 पंचायत सचिवों को लैपटाॅप वितरित किया जाएगा। विकास भवन स्थित डीपीआरसी सभागार में लैपटॉप वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने बताया कि तुलसीपुर विकासखंड के 12, बलरामपुर ब्लॉक के 10, उतरौला व श्रीदत्तगंज के आठ-आठ, रेहरा बाजार व गैसड़ी के सात-सात, हरैया सतघरवा के छह, पचपेड़वा के पांच और गैड़ासबुजुर्ग के चार सचिवों को लैपटाॅप दिया जाएगा।